रायपुर : विगत दिनों मे सोशल मीडिया में वायरल वीडियो डालकर अपराधियों द्वारा लोगों में दहशत फैलाई जा रहा था कबीर नगर पुलिस ने आरोपी अंकित माखीजा को आज 4 सितंबर को घेराबंदी करके पकड़।

कबीर नगर थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव रायपुर के निर्देश पर चाकूबाजी एवं बदमाशों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो की जाँच हेतु पुलिसè टीम रवाना हुई।पुलिस टीम के द्वारा अंकित माखीजा को घेराबंदी करके पकड़ा गया उसके पास से एक धारदार चाक़ू बरामद किया गया। अंकित माखीजा पिता विजय माखीजा उम्र करीब 28 साल नि०- श्री राम नगर फेस -02 केशा हाइट्स फ्लेट न०404 शंकर नगर रायपुर को आज वाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर के पास लोगो को चाकू दिखा कर डराने- धमकाने की सूचना के आधार पर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना कबीर नगर रायपुर में अपराध क्र०167/2020 कायम कर विवेचना में लिया गया है।