युवा दिवस पर भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के 156वी जयंती के अवसर पर मशाल यात्रा निकाल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की मशाल रैली सप्रे शाल मैदान से प्रारंभ हुई। भाजयुमो की मशाल रैली भ्रमण करते श्याम टाकीज इंडोर स्टेडियम होते हूए विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब पहुंची । भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष 156 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता छगनलाल मुंदड़ा भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजुनारायण सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय अमरजीत छाबड़ा महामंत्री द्वय अमित मैसेरी सचिन मेघानी गोपी साहू सुमित शर्मा उमेश घोरमोड़े अकबर अली संजय शर्मा अश्वनी विश्वकर्मा अरुण सोनी प्रणय तिवारी वासु शर्मा आशीष आहूजा सोनू राजपूत दीना डोंगरे नासिर खान राहुल हरितवाल सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *