थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सप्रे स्कुल के सामने चाकू लेकर आम जनता को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

प्रेस – विज्ञप्ति
थाना कोतवाली क्षेत्छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 11.01.19 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सप्रे स्कुल के सामने कटारनुमा चाकू लेकर आम लोगों को कर रहा था भयभीत।
आरोपी के कब्जे 01 कटारनुमा चाकू किया गया जप्त।
आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली मंे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
विवरण- दिनांक 11.01.19 को थाना कोतवाली की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का सप्रे स्कुल के सामने कटारनुमा चाकू लहराकर आने जाने वाले आम लोगों को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी राहुल सोनी को पकड़कर कर उसके कब्जे से एक कटारनुमा चाकू जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 13/19 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – राहुल सोनी पिता सुरेश कुमार सोनी उम्र 20 साल निवासी आमापारा निगम कालोनी थाना आजाद चैक रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *