बड़ी खबर… रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया जशपुर तहसीलदार

Chhattisgarh

रायपुर : एक बड़ी खबर जसपुर से सामने आ रही है।रायपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जसपुर के एक तहसीलदार कमलेश कुमार मीरे को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी जशपुर तहसील कार्यालय में है,जहां जमीन नामांतरण के नाम पर पैसा लेते गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार 10 डिसमिल जमीन की नामांतरण के नाम पर लाखों  रुपए की मांग कर रहा था जिस पर जमीन मालिक ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार रुपए लेते हुए तहसील कार्यालय में तहसीलदार को  रंगे हाथ पकड़ा है। आगे की कार्यवाही जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *