राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने भाजपा नेता दिल्ली गए

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली में आहूत राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व नेता प्रतिपक्ष सहित साढ़े तीन सौ प्रतिनिधि गुरुवार को यहां से दिल्ली रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा का कल 11 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरुवार को सुबह रवाना हुए। नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित मौजूदा व पूर्व सांसद-विधायक, पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष-महामंत्री भी अलग-अलग साधनों से रवाना हुए। छत्तीसगढ़ से साढ़े तीन सौ प्रतिनिधि राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे।
भाजपा के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित वरिष्ठ व अनुभवी केंद्रीय भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *