SSP अजय कुमार यादव ने आज थाना गुढ़ियारी का किया निरीक्षण

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : राजधानी रायपुर के  पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने आज थाना गुढ़ियारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायतों, थाने में रखें जाने वाले रजिस्टरों, मालखाना तथा हथियारों का भौतिक सत्यापन मुख्य रूप से रहा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायत पर विवेचक अनुसार जानकारी लिया गया तथा समय सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द निकाल करने का निर्देश दिया गया।


निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोरोना काल में बचाव के साथ बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया, साथ ही साथ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्य में आ रहे दिक्कतों और व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना गया तथा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी एवं थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *