नगर निगम ने हीरा जी होटल कटोरा तालाब के संचालक पर लॉकडाउन नियम तोड़ने पर 1000 रूपये किया जुर्माना

Chhattisgarh

रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के जोनो की नगर निवेश, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के बाजारों में राखी एवं मिठाई की दुकानों को निर्धारित समय 12 बजे बंद न करके बिना अनुमति खुली रखने एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले दुकानदारों पर उन्हें भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए एक बार फिर अभियान चलाते हुए पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जुर्माना वसूलने की कड़ी कार्यवाही की.
नगर निगम जोन 4 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के तहत पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर लॉकडाउन नियम तोड़े जाने पर हीरा जी होटल कटोरा तालाब के संचालक पर 1000 रूपये का जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर किया. नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो का अभियान लाॅकडाउन नियम पालन व्यवहारिक रूप से करवाने रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार पूरे रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रायपुर जिला पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कोविड 19 के वायरस के प्रसार की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जनजागरूकता लाने की दृष्टि से राजधानी शहर रायपुर में निरंतर जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *