रायपुर : उरला औद्योगिक क्षेत्र के इतिहास मे प्रथम बार रजत जयन्ती वर्ष. 2025 श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर दिनांक 19.09.2025 को उरला औद्योगिक परिसर मे श्रम विभाग एवं अनुशंगिक संस्थानों द्वारा रिकॉर्ड तोड़ 500 से अधिक श्रमिकों का फॉर्म 21 से सम्बंधित जाँच के अलावा सामान्य स्वास्थ्य जाँच किया गया।



इस अवसर पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग के अधिकारीगण, ESIC के डॉक्टर्स, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट के सदस्यो सहित उरला औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारी ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर. का सफल आयोजन सम्पन हुआ।