लगातार 4 दिनों तक विशेष सेनेटाइजर स्प्रै अभियान चलाया जायेगा : महापौर एजाज ढेबर

Uncategorized

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर की जनस्वास्थ्य हितकारी पहल पर नगर निगम द्वारा निगम के सभी 10 जोन के समस्त 70 वार्डो में फायर ब्रिगेड, फागिंग मशीन की सहायता से राजधानी में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु नोवल कोरोना वायरस के फैलाव की कारगर रोकथाम करने के उद्देश्य से जोन के माध्यम से सभी मुख्य मार्गो में लगातार 4 दिनों तक विशेष सेनेटाइजर स्प्रै अभियान चलाया जायेगा. महापौर  ढेबर के निर्देश पर निगम जोन 8 के माध्यम से निर्धारित रूट के अनुसार महोबा बाजार चौक, जगन्नाथ चौक, भारत माता चौक,दुर्गा चौक, गोगांव होकर रिंग रोड नम्बर 2, कबीर नगर गेट नम्बर 1,गोल चौक, पंचधाम मंदिर मार्ग, जी. ई. रोड टाटीबंध, सरोना चौक, रायपुरा चौक होते हुए महादेवघाट तक कोविड 19 के प्रसार की कारगर तरीके से रोकथाम करने की दृष्टि से फायर ब्रिगेड, फागिंग मशीन, हैंड स्प्रै मशीन की सहायता से विशेष सेनेटाइजर स्प्रै अभियान चलाया गया. इसमें नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के अभियान में निरंतर देवदूत की सी अत्यंत सकारात्मक भूमिका का व्यवहारिक निर्वहन राजधानीवासियों के मध्य कर रहे रायपुर नगर निगम के सफाई मित्रों, स्वयंसेवी संगठनो, निगम जनप्रतिनिधि पार्षदो, अधिकारियो, कर्मचारियों का योगदान एक बार फिर उल्लेखनीय रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *