बिलासपुर : जिला बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव में एक ही परिवार के छः सदस्य मृत पड़े मिले । घर में पांच लोगों का शव वहीं छठे सदस्य का शव घर के बाहर सड़क पर था। सूत्रों के मुताबिक जिसका शव बाहर है उसने ही अपने घर के पांचों सदस्य की हत्या की है और खुद आत्महत्या कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ग्रामीणों की आशंका है कि उसी ने रात में अपने माता, पिता, दो भाइयों और एक बहन की हत्या कर दी होगी इसके बाद वह खुद आत्महत्या कर लिया होगा। घर के सभी सदस्यों की हत्या कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से की हुई लग रही है जबकि आरोपी मृतक की मौत सड़क दुर्घटना जैसी प्रतीत होती है। माना जा रहा है कि गजर के सदस्यों की हत्या के बाद वह खुद सड़क पर सो गया होगा।
हालांकि इस लोमहर्षक हत्या कांड से पूरा गांव दहशत में है। एक ही परिवार के छः लोगों की मौत में वास्तविक घटना क्या हुई होगी फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटनास्थल पर आला पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं