छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चार सलाहकारों को अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चार सलाहकारों को अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। आज राज्य सरकार की ओर से चारों सलाहकारों को केबिनेट मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी किया गया। उन्हें शिष्टाचार के नाते यह सुविधा प्रदान की गई है।

ये हैं मुख्यमंत्री के सलाहकार
विनोद वर्मा- मुख्यमंत्री के रानजीतिक सलाहकार हैं। बीसीसी के पूर्व पत्रकार हैं।
रुचिर गर्ग– मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हैं। पूर्व पत्रकार हैं। पत्रकारिता छोड़ कांग्रेस के साथ जुड़े।
राजेश तिवारी– मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
प्रदीप शर्मा– मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार हैं। इंजीनियरिंग के क्षेत्र से आते हैं। कृषि के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रसिद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *