रायपुर। संसदीय सचिवों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम निवास में गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह का शुभारंभ प्रदेश के राजकीय गीत पैरी के धार के साथ किया गया। बता दें कि कल ही सरकार ने 15 संसदीय सचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। जिन्हें आज सीएम निवास में शपथ दिलाई गई। वहीं संसदीय सचिवों के संबंद्धता सूची भी जारी कर दी गई है।

