18 साल में पहली बार आदिवासी मुख्य सचिव मिला है

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर ,छ ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रातों रात प्रश्ससनिक मुख्या में फेर बदल किया है। मुख्य सचिव अजय सिंह को हटा कर सुनील कुमार कुजूर को लाया गया है।छत्तीसगढ़ को 18 साल में पहली बार आदिवासी मुख्य सचिव मिला है। सन1986 बैच के आई ए एस कुजूर कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी एवं उद्योग के पद पर तैनात थे।रातोरात बड़े फेरबदल के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बीते कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि मुख्यमंत्री भूपेश सरकार के साथ मुख्य सचिव अजय सिंह की जम नहीं रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *