गांजा के साथ आरोपी गोविन्द सागरवंशी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : 17मई 2025,पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर  अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।जिसके तारतम्य में दिनांक 17.05.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नं. 01 सी जी 04 ढ़ाबा के पास गांजा के साथ आरोपी गोविंग सागरवंशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 740 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 228/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – गोविन्द सागरवंशी पिता स्व. फूलसिंग सागरवंशी उम्र 42 साल निवासी पुराना राजेन्द्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *