चित्रा पटेल : रायपुर : बीजापुर : जिला बीजापुर अन्तर्गत चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत् दिनांक 11.06.2020 को आज उसूर थाना से जिला बल एवं के.रि.पु. 229/एफ समवाय का संयुक्त माओवादी अभियान के तहत् ग्राम टेकमेटला, लिंगापुर की ओर रवाना हुई थी।टेकमेटला एवं लिंगापुर के मध्य जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छुपने एवं भागने का प्रयास कर रहा था । पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया । पुछताछ पर अपना नाम परस्के ऐका पिता बाला जाति दोरला उम्र 47 वर्ष साकिन लिंगापुर थाना उसूर जिला बीजापुर को होना बताया । जिसके नाम से थाना बासागुड़ा में अपराध क्रमांक 11/98 धारा 147, 148, 149, 364, 506बी, भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में सत्र न्यायालय जगदलपुर का 01 स्थाई वारंट लंबित होना पाया गया । उक्त फरार स्थाई वारंटी की लम्बे समय से तलाश थी ।थाना उसूर पुलिस ने विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया ।