छत्तीसगढ़ : रायपुर प्रदेश युवा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व महामंत्री मोनेंद्र छाबड़ा ने कहा कि सरकार बनने के 10 दिन के अंदर भूपेश सरकार ने ना केवल किसानों का कर्जा माफ़ किया बल्कि गरीब व मध्यम परिवार की घर बनाने की चिंता को महसूस करते हुए 5 डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री पुनः प्रारंभ कर प्रदेश की जनता को यह सन्देश देने का कार्य किया है कि केवल कांग्रेस की सरकार ही गांव,गरीब व किसानों की चिंता करती है। छाबड़ा ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की पूरी 11 सीट पर जीत का परचम लहरायेगी क्योंकि प्रदेश की जनता ने इतने कम समय में यह महसूस कर लिया है कि उनकी चिंता करने वाली सरकार इस प्रदेश में भूपेश भघेल के नेतृत्व में बन गयी है।