नगरीय मंत्री शिव कुमार डहरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मंत्री डहरिया ने कहा कि पूर्व मंत्री अजीत जोगी एक कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते थे उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकाश लिए जो काम किया वह निश्चित रूप से मील के पत्थर के रूप में स्थापित रहेगा। हम सब उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हम सब को उनकी कमी खलती रहेगी।
मंत्री शिव कुमार डहरिया ने यह भी कहा कि अजीत जोगी मौत से जीत कर वापस आयंगे ऐसा हमारी विश्वाश था, लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी हमारे बीच नहीं रहे देश के लिए बड़ा दुखद घटना है
वे कांग्रेस पार्टी में थे तो कांग्रेस के बड़े नेता के रूप में जाने जाते थे,देश में भी बड़े नेता जाने जाते थे,जब वह कांग्रेस में थे तब हम एक साथ मिलकर काम करते थे ,लेकिन वे अलग पार्टी बनाने के बाद हमारी उनसे मुलाकात बहुत कम होती थी। मंत्री डहरिया ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास के बारे में हमेशा सोचा करते थे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अच्छे काम किए हैं और उनकी अच्छे काम को याद करना चाहिए जोगी जी छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों के लिए सोचा करते थे ।