डीजीपी ने मास्क एवं सेनेटाइजर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को वितरित करने के दिये निर्देश

Chhattisgarh

रायपुर 28 मई 2020। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में डीएसपी ट्रैफिक श्री सतीश ठाकुर को 5 सौ मास्क एवं सेनेटाइजर सौंपे। अवस्थी ने उक्त मास्क एवं सेनेटाइजर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को वितरित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि डीजीपी  डीएम अवस्थी को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन छत्तीसगढ़ यूनिट द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को वितरण हेतु 5 सौ मास्क और सेनेटाइजर सौंपे गए। इस अवसर पर कन्फेडरेशन के चेयरमैन विजय येचुरी, प्रेसीडेंट एस के खजांची,जनरल सेक्रेटरी  वाय गोपालकृष्ण, वाइस प्रेसीडेंट  बीके उपाध्याय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *