रायपुर लॉकडाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने पर रविवार को 44 अपराध दर्ज किये हैं। इसमें धमतरी जिले में 3, महासमुंद में 12,बलौदाबाजार में 2, दुर्ग में 1, कबीरधाम में 1, बिलासपुर में 14, मुंगेली में 8, कोरिया में 1 और बस्तर में 2अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।