चित्रा पटेल : रायपुर : छ ग के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज गोवा में फंसे मजदूरों को लाने के लिए 4 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें कि सुकमा जिले 169 लोग गोवा में फंसे हुए है। इन लोगों ने वीडियो जारी कर राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसकी जानकारी मिलते ही मंत्री लखमा ने कवायद शुरू की और आज 4 बसों को रवाना किया गया। वहीं मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गोवा में फंसे लोगों को लाने के लिए 4 बसें रवाना किया गया है।
इस बसों की खर्चा बस्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाया है। बसें 2 हजार किलोमीटर का सफर तयकर गोवा पहुंचेगी। गोवा से 165 मजदूरों को लेकर बस चार बाद वापस छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।मजदूरों को वापस आने के बाद 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।