रायपुर – राजधानी शहर में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से जन -जन की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के निर्देश का उल्लंघन करते पाए जाने पर आज अपना अभियान निरंतरता से जारी रखते हुए नगर निगम रायपुर के जोन 4 की टीम के द्वारा विभिन्न वार्डो में कार्यवाही करते हुए कुल 45 लोगों पर राशि 3920 का जुर्माना आरोपित किया गया । जोन -4 कमिश्नर चंदन शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । निगम कमिश्नर सौरभ कुमार ने कहा कि नागरिको पर कार्यवाही करना हमारा उद्देश्य नहीं है, हमारा उद्देश्य है कि सार्वजनिक स्थल पर जाने वाला प्रत्येक नागरिक संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करें इसीलिए जिन पर भी कार्यवाही की गई है उन्हें मास्क भी निगम द्वारा प्रदान किया जा रहा है तथा भविष्य के लिए समझाइश भी दी जा रही है । महापौर एजाज ढेबर ने नगर हित में नियमों का पालन करने की अपील नागरिकों से की है ।