डीजीपी डीएम अवस्थी ने बागबाहरा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण.. एसडीओपी कार्यालय और थाने में बाल उद्यान का किया उद्घाटन

Chhattisgarh

रायपुर 14 मई 2020। डीजीपी  डीएम अवस्थी ने आज महासमुंद जिले के बागबाहरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एडीओपी कार्यालय और बाल उद्यान का उद्घाटन किया। अवस्थी ने प्रभारी थाना प्रभारी  आञ्जनेय वार्ष्णेय प्रशिक्षु आईपीएस के तीन माह के कार्यकाल की समीक्षा की। उन्होंने अपराधों की विवेचना और निराकरण पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए  वार्ष्णेय के कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर आईजी रायपुर डॉ आनंद छावड़ा, एसपी महासमुंद  प्रफुल्ल ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *