जीणमाता माता उत्सव का आयोजन सुबह 9:00 बजे निकलेगी विशाल शोभा यात्रा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जीण माता उत्सव का आयोजन कल 29 दिसंबर से किया गया है उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति से जुड़े राजकुमार राठी ने बताया कि प्रातः 9 बजे माता की शोभा यात्रा अंबा देवी मंदिर सत्ती बाजार से प्रारंभ होकर सदर बाजार तात्यापाराबढ़ईपारा होते हुए रामनाथ भीमसेन भवन पहुंचेगी यात्रा में पूरे देश से आए हुए माता के भक्त डीजे की धुन पर थिरकते हुए शामिल होंगे शोभायात्रा के स्वागत के लिए पूरे रास्ते भर अनेक समय के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे राठी ने बताया कि दोपहर 3 बजे माता का अलौकिक श्रृंगार कर शाम 4:00 बजे अखंड ज्योत जलाकर भजन संध्या का आयोजन किया गया है शाम 7:00 बजे माता को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशन अग्रवाल गोविंद शर्मा सुमित अग्रवाल संदीप सोनी रितेश खंडेलवाल प्रताप सोनी गोपी सोनी नितिन खंडेलवाल अविनाश अग्रवाल राहुल सोनी नीरज सिंघानिया समेत पूरे शहर के हजारों माता के भक्त शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *