नान घोटाले की फाइल खुलने से घबरा क्यो रहे रमन सिंह : सुशील आनंद शुक्ला

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 28 दिसम्बर, पूर्व मुख्य मंत्री रमन सिंह द्वारा दिए गए बयान बदला पुर की राजनीति छत्तीसगढ़ में नही चलेगी का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है ।प्रदेश
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नान घोटाले की फाइल खुलने मात्र से रमन सिंह घबरा क्यो रहे है ? जांच से डर क्यो ? रमन सिंह बताये वो कौन है जो अभी तक कानून की सलाखों के पीछे नही पहुँचा है ? जब मुख्यमंत्री थे तब क्यो नही गिरफ्तार करवाया था दस दिनों पहले तक तो उनकी सरकार थी ? नान घोटाले की जांच और नान डायरी के अनसुलझी पहेली के खुलने के पहले ही इतनी बौखलाहट और घबराहट किस बात की है ।कानून अपना काम करेगा और कानून को अपना काम करने भी देना चाहिए ।रमन सिंह कौन से बदले की बात कर रहे हैं ऐसा उन्होंने क्या किया था जो उन्हें बदले का डर सता रहा है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कहा था कांग्रेस की सरकार कोई भी काम बदले की भावना से नही करेगी लेकिन कोई भी दोषी बच भी नही सकता वह कितना भी रसूखदार क्यो न हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *