डीजीपी अवस्थी ने किया आरंग थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Chhattisgarh

रायपुर  : कल 12 मई 2020 को डीजीपी  डीएम अवस्थी ने आज आरंग थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला डेस्क की स्थापना ,जन सुविधा काउंटर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाने की साफ-सफाई और दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया।  अवस्थी ने कहा कि महत्वपूर्ण विवेचना के प्रकरणों को लंबित ना रखें। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों के प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। अवस्थी ने लॉक डाउन के दौरान थाने की भूमिका की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी रायपुर आरिफ़ शेख, एएसपी ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल, एएसपी एसआईबी  राजीव शर्मा, डीएसपी अंसार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *