कबीरनगर पुलिस की छापेमार कार्यवाही… करीबन 2लाख 10हजार के अवैध सिगरेट ,गुटका जैन किराना स्टोर हीरापुर दुकान कर रहा था बिक्री

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : राजधानी रायपुर के कबीरनगर थाना पुलिस व सीएसपी आजाद चौंक   क्यूआरटी टीम लॉक डाउन के दौरान   छापेमार कार्यवाही,एक लाख से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू जर्दा व विदेशी सिगरेट जप्त किया गया है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र हीरापुर  जैन किराना स्टोर के संचालक मान सिंह व उनके दोनों पुत्र चन्द्र शेखर सिंह, उमन सिंह को राज्य में प्रतिबंधित गुटका, तम्बाकू, जर्दा व विदेशी सिगरेट रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए कबीर नगर थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रशाद जयसवाल ने बताया कि उक्त आरोपियों के पास से लगभग 1 लाख 12हजार450 पैकेट रुपयों का प्रतिबंधित गुटखा, जर्दा,विदेशी सिगरेट जप्त कर  एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।आईपीसी धारा 269,188 के तहत कार्यवाही की जा रही है। अवैध चाम्स 1200,गोल्ड फ्लेग, लेबर्ती सिगरेट, गोल्ड स्टेज एक बोरी  ,  राजश्री जर्दा250पैकेट,याने कुल 2 लाख 10हजार के जप्त किया है

आपको बता दे कि कल भी राजधानी पुलिस ने पंडरी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर से 50- 75 लाख रुपयों का प्रतिबंधित गुटखा,जर्दा सहित विदेशी सिगरेट जब्त की थी। अब यह माना जा रहा है कि इस पूरे खेल के पीछे बड़ा गिरोह हो सकता है जिसकी तलाश में अब पुलिस जुट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *