एक नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाला आरोपी को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर चांपा : थाना डभरा क्षेत्र में दिनांक 08.5.20 को प्राथी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  नाबालिक लडकी को ग्राम कटोद का सुरेन्द्र बरेठ बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 205/20 धारा 363 भा. द. वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक जांजगीर पारुल माथुर (भा.पु. से.) एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, संतोष कुमार महतो एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा बी. एस. खुंटिया के द्वारा नाबालिक लड़की को अविलंब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया था जिसके तारतम्य में दिनांक 10.5.20 को अपहत अवयस्क लड़की उम्र 17 वर्ष को आरोपी के कब्जे से बरामद कर प्रकरण में धारा 366,376 भा द वि 04 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी के द्वारा घटना में उपयोग मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक सी जी 11-ए सी 3317 को जप्त कर आरोपी सुरेन्द्र बरेठ पिता शंकर लाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कटोद थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय विशेष न्यायालय सक्ती भेजा गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे थाना प्रभारी डभरा, निरी. आर. डी. मिश्रा आर. लक्ष्मीकांत लहरे,आर. आकाश कलोसिया, महिला आर. सबीना बानो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *