.रायपुर – रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने आज वीरांगना अवंति बाई लोधी वार्ड क्रमांक -6 के फोकटपारा, वेगन रिपेयर शॉप कॉलोनी, विवि विहार मोवा के बड़े नालो में नगर निगम द्वारा पोकलेन मशीन एवं जेसीबी मशीन लगाकर करवाई जा रही नाला सफाई के अभियान का स्थल निरीक्षण पूर्व पार्षद श्री राधेश्याम विभार एवं निगम अधिकारियो की उपस्थिति में लिया.
. महापौर ने जोन -5 के वार्डो एवं जोन -4 के नेहरू नगर एवं अन्य स्थलो पर नगर निगम द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने निरंतर जारी नालियों के भीतर से पाइप लाइन को ऊपर उठाने के एवं पाइप लाइन बदलने एवं नल कनेक्शन परिवर्तित करने एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाकर पीलिया नियंत्रण के कारगर उपाय से सम्बंधित कार्यों की प्रगति को देखा एवं कार्यों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर शीघ्र पूर्ण करवाने के निगम अधिकारियों को स्थल पर निर्देशित किया।