रायपुर : लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 19 अपराध दर्ज किये हैं। रायपुर में 3, गरियाबंद में 1, धमतरी में 1, महासमुंद में 2, बलौदाबाजार में 1, दुर्ग में 1, बालोद में 1, बिलासपुर में 5 , सरगुजा में 1, कोरिया में 1, बस्तर में 1, सुकमा में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।