रायपुर : दिनांक. 07जुलाई 2019,पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव 07 जुलाई को मुंगेली प्रवास पर रहेंगे। आज सुबह दस बजे सड़क मार्ग से रायपुर से मुंगेली के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे मुंगेली पहुंचेंगे। सिंहदेव वहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। वहां कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे और जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री शाम पांच बजे सड़क मार्ग से मुंगेली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, तथा शाम सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।