72 घंटे जनता कर्फ्यू हटने के बाद रायपुर पुलिस द्वारा निकाली फ्लैग मार्च

Chhattisgarh

रायपुर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है।72 घंटे जनता कर्फ्यू हटने के बाद रायपुर एसएसपी शेख आरिफ हुसैन के निर्देश में पुलिस जनता को लॉक डाउन का पालन कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाली गई है और जनता को समझाइश दे रही है की धारा 144 लागू है जनता अपने घरों में रहे अब घर से बाहर ना निकले अत्यंत जरूरी काम हो तभी बाहर निकले, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और घर से निकलने के बाद अपने मुंह में मास्क लगाकर ही निकले शासन के नियमों का उलंघन करने पर कढ़ाई के साथ कार्यवाही की जाएगी अजाक चौंक थाना क्षेत्र सरस्वती नगर थाना क्षेत्र कबीर नगर थाना क्षेत्र टाटीबंध थाना क्षेत्रों में पुलिस आम जनता को जागरूक करते हुए नजर आए।आजाद चौक थाना के सीएसपी सुनील शर्मा ने कहा कि आज अन्य दिनों से जायदा भीड़ है लेकिन हम जनता को समझाइश दे रहे हैं जनता सपोर्ट कर रही है लोग अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं माहौल अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *