मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में..खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कल राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 02 जनवरी 2020 गुरुवार को कल मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत दोपहर 12 बजे से राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे । इस दौरान मंत्री अमरजीत भगत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो और जनसामान्य से मुलाकात कर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं, शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंत्री अमरजीत भगत मुलाकात कार्यक्रम के बाद राजीव भवन में उपस्थित मीडिया के साथियों से भी चर्चा करेंगे। मुलाकात कार्यक्रम का समन्वय महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *