रेस्टोरेंट के बाहर बिक रही थी नमकीन, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई , नमकीन की थैलियां करवाई नष्ट, नप अमला सहित पुलिस टीम भी पहुंची मौके

Uncategorized

म प्र : सीधी : कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए 21 दिन के लाक डाउन को 3 मई के लिए बडाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआती 7 दिन लाँक डाउन का सख्ती पालन कराने की बात कही। लेकिन पहले दिन ही लाँक डाउन का उल्लंघन करने की तस्वीरें सामने आई जहां खाद्य विभाग के अधिकारी राजू सोलंकी ने अमले के साथ जावद तहसील के सरवानिया महाराज नगर पहुंचे जहां सरवानिया महाराज के बस स्टैंड स्थित छवि नमकीन एंड स्वीट्स भंडार के बाहर लाक डाउन का उल्लंघन करते हुए दुकान मालिक पंकज माहेश्वरी द्वारा नमकीन बेची जा रही थी। जिस पर खाद्य अधिकारी राजू सोलंकी ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मौके से 11 नमकीन की थैलिया जप्त की गई। वहीं छवि नमकीन एंड स्वीट्स भंडार के घर पर भी बाजार में पुलिस टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पहुंचे और महिला सुरक्षाकर्मी की उपस्थिति में तलाशी ली गई। मौके पर खाद्य अधिकारी राजू सोलंकी ने पंचनामा बनाकर 11 नमकीन की थैलियां नष्ट करवाई गई। इस मौके पर नगरपालिका सीएमओ नाहर सिह यादव, नगरपालिका कर्मचारी सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *