लॉक डाउन का बहाना..नगर पंचायत चंद्रपुर में सहायक राजस्व निरीक्षक ने शासन के निर्देश का उड़ा रहा धज्जियां.. गाज गिरना तय

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : जिला जांजगीर चांपा के चंद्रपुर ,10 अप्रैल 2020। कोरोना महामारी को लेकर पूरे प्रदेश में लॉकडाउन जारी है। इसको लेकर राज्य सरकार ने शासकीय अधिकारियों को मुख्यालय में ही रहकर जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद जांजगीर जिले के नगर पंचायत चंद्रपुर में पदस्थ चांदराम साहू सहायक राजस्व निरीक्षक शासन के निर्देशों का माखौल उड़ा रहा है। शासन की ओर से उन्हें राशन कार्ड के लिए नोडल अधिकारी भी बनाया गया है, लेकिन ये जनाब ड्यूटी पर ही नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर राशन कार्ड बनवाने वाले हितग्राही भटक रहे हैं। बता दें कि ये अधिकारी बजट सत्र 29 फरवरी से अभी तक कार्यालय से नदारद हैं। सीएमओ के द्वारा उन्हें तीन बार नोटिस भेजा गया है, लेकिन जवाब देना उचित नहीं समझ रहा है। ये अधिकारी विगत 10 वर्षों से नगर पंचायत चंद्रपुर जिला जांजगीर में ही पदस्थ है। सूत्रो से जानकारी के अनुसार वे चंद्रपुर में ड्यूटी होने के बाद भी सारंगढ़ से आना-जाना करता है। अगर आफिस भी आता है तो वह अक्सर शराब के नशे में रहता है।10 साल से एक ही जगह चन्द्रपुर में जॉब कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि अवैध नल कनेकशन लगाया है,व चुनाव प्रचार में अदय प्रमाण पत्र जारी किया है ,उसका पैसा आज तक जमा नहीं किया गया है चन्द्र राम साहू द्वारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *