चित्रा पटेल : रायपुर : जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 1 जलविभाग के अमले ने आज जोन के तहत आने वाले खमतराई, भनपुरी सहित अन्य पानी टंकियों के आस पास के वाल्व की अभियान चलाकर सफाई करवायी एवं वाल्व के बाहर किनारों पर एवं आस पास स्वास्थ्यवर्धक वातावरण कायम करने ब्लीचिंग पाउडर का अभियान पूर्वक व्यवस्थित तरीके से छिडकाव करवाया । नगर निगम के सभी जोनो को जलविभाग के अमले द्वारा सभी पानी टंकियों के समीप के समस्त वाल्व की सफाई करवाकर उनके किनारों एवं आस पास के क्षेत्र को स्वास्थ्य वर्धक बनाने अभियान चलाकर ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव करवाने का कार्य किया जा रहा है। उक्त अभियान जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जोन स्तर पर जोन जलविभाग के माध्यम से राजधानी शहर निगम क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा।