मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर दुख प्रकट किया

Chhattisgarh

रायपुर, 03 अप्रैल 2020/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार रात बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अम्बिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर ग्राम झींगों के समीप सड़क दुर्घटना में दो पुलिस कर्मियों सहित तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने तीनों मृतकों के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने बलरामपुर जिला प्रशासन को मृत व्यक्तियों के परिजनों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *