रायपुर : दिनांक27 मार्च 2020। लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 28 अपराध दर्ज किये हैं। रायपुर में 1, धमतरी में 1, दुर्ग में 5, राजनांदगांव में 1, बालोद में 3, मुंगेली में 1, जांजगीर-चाम्पा में 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 6, सरगुजा में 1, बलरामपुर में 1, कोरिया में 1, सूरजपुर में 2, बस्तर में 1, कांकेर में 1, दंतेवाड़ा में 1, और बीजापुर में 1 अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।