एक महिला ने 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे वाले बच्चे को जन्म दिया

International

विदिशा : विदिशा कि एक महिला ने एक सरकारी हॉस्पिटल में 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे वाले बच्चे को जन्म दिया। महिला को शनिवार भर्ती किया गया था। डॉक्टर प्रतिभा ओसवाल ने बताया कि 21 साल की महिला को शुक्रवार-शनिवार की रात में करीब 12 बजे भर्ती किया गया था। महिला ने रविवार की सुबह 7.34 बजे बच्चे को जन्म दिया।जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने बताया कि यह काफी क्रिटिकल मामला था। ऑपरेशन बेहद क्रिटिकल था। इसलिए ऑपरेशन काफी वक्त लगा।

डॉक्टर के मुताबिक, महिला और बच्चे को पहले चिकित्सा में रखा गया था। बाद में दोनों को भोपाल रेफर किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनकर का दावा है कि इस तरह का मामला रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। डॉ ने कहा कि सोनोग्राफी में बताया था जुड़वा हैं।

प्रसूता के पति का कहना है कि दो बार पहले बीना ने सोनोग्राफी कराई थी, जुड़वा बच्चे बताएं गए थे।महिला विदिशा जिले के माला गांव की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *