नई दिल्ली से बड़ी खबर : बाबा रामदेव को मुश्किलें और बढ़ीं,सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, योग गुरु को करना होगा मेरठ कस्टम कमिश्नर के आदेश का पालन,
बाबा रामदेव को मेरठ रेंज के कस्टम कमिश्नर से तगड़ा झटका लगा है। उन्हें योग शिविर के लिए सर्विस टैक्स चुकाने का आदेश दिया गया है। सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क मेरठ रेंज के कमिश्नर ने पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से 4.5 करोड़ रुपये चुकाने को कहा है। यह रकम अक्टूबर 2006 से मार्च 2011 के बीच लगाए गए योग शिविरों के सर्विस टैक्स के रूप में है।