छत्तीशगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ने नक्सल मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया

Chhattisgarh

रायपुर, 22 मार्च 2020 छत्तीशगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सुकमा जिले के कसलवाड़ नक्सल मुठभेड़ में हुई जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने जवानों की शहादत पर कहा कि, देशभक्ति, कर्तव्यपरायणता का पालन करते हुये शहीद हुये जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

डॉ महंत ने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है एवं घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *