जशपुर : दिनांक 17 मार्च 2020,पत्थलगांव में बिलाई टांगर खेत के पास आठ आरोपीयों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। बिलाई टांगर पत्थलगांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर उपनिरीक्षक भास्कर शर्मा और

हमराह स्टाफ वीरेंद्र यादव अमित भगत और अन्य स्टाफ के रेड कार्यवाही किए जहां आठ आरोपी बिट्टू श्रीवास्तव, शोभित सिदार,रघुनाथ गुप्ता, रामू पेंकरा, उमेश तिवारी, सूरज अग्रवाल, भरत बंजारे, विकास जुआ खेलते हुए पकड़े गए जिनके पास से कुल ₹9660 जप्त कर कार्यवाही आरोपियों के विरुद्ध की गई।