केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने पार्वतीपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

Chhattisgarh

सूरजपुर : दिनांक 13 मार्च 2020 सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री ने आज छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग मंत्री अमरजीत भगत के पिता के निधन पर उनके पैतृक गांव पार्वतीपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की तथा परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। ज्ञात हो की खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के 80 वर्षीय पिता स्वर्गीय दखलु राम भगत का निधन रायपुर के एक निजी अस्पताल में 9 मार्च को हो गया था।
इसी कड़ी में शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, सरगुजा कमिष्नर  इमिल लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा  रतनलाल डांगी, कलेक्टर  दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  राजेष कुकरेजा, बलरामपुर कलेक्टर  संजीव झा, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक, जषपुर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पूर्व विधायक भटगांव  रजनी त्रिपाठी  सहित जनप्रतिनिधियांे एवं शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों व आम जनमानस के द्वारा खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पैतृक गांव पार्वतीपुर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *