राजधानी के भारत माता नर्सरी स्कूल में छेड़खानी का मामला

Chhattisgarh

चित्रा पटेल :  रायपुर : राजधानी में नाबालिक बच्ची से छेड़खानी का मामला है। राजधानी में आमानाका थाना क्षेत्र स्थित भारत माता नर्सरी स्कूल में ही एक बच्ची के साथ कल स्कूल में छेड़खानी का मामला आया है। बच्ची हीरापुर की रहने वाली है बच्ची के पिता गुरुदेव सिंह ने कहा कि कल स्कूल में  बच्ची पढ़ने आई थी तो काम करने वाले ने बच्ची के साथ छेड़खानी की थी,जब स्कूल के प्रिंसिपल को इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया ।

हम बता दें कि अभी बच्ची और बच्ची के माता-पिता थाना आमानाका में इसकी शिकायत करने पहुंचे हुए हैं। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपनी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल तो बन्द है, और इस घटना की जानकारी नहीं है लेकिन इस पर जांच होगी की आश्वासन दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *