सुरक्षा बल के जवान ने खुद पर चलाई गोली …मामला नारायणपुर

Chhattisgarh

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। एक सुरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अभी खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृत जवान सीएएफ (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में पदस्थ था। जवान का नाम अनिल यादव बताया जा रहा है और जवान उत्तर प्रदेश का निवासी है। बीती रात को अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *