रायपुर : थाना आमामाना का मामला । कबीरनगर पुलिस और आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर ब्राउन शुगर के आरोपी गिरफ्तार किया गया है।सीएसपी सुनील शर्मा ने बताया कि दो-तीन दिन पहले सूचना मिली थी की हीरापुर में एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है, जिस पर आज शाम 7:30 से 8:00 करीबन मुखबिर की सूचना से जानकारी मिलते ही कबिरनगर आमानाका के पुलिस टीम द्वार बनाकर एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर आरोपी धरम सिंह ,पिता निर्मल सिंह,उम्र 40वर्ष, को उसी समय घटना स्थल रिंग रोड नंबर 2 टाटीबंध जवाब तो चौराहे के पास हीरापुर में आरोपी से 6पुरिया ब्राउन शुगर,1800 ग्राम गांजा रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी धरम सिंह हीरापुर कबीरनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
हम बता दें की यह मामला पहले कबीरनगर थाना में पहुंची थी ,लेकिन बाद में सीएसपी सुनील शर्मा के सामने तय हुआ कि यह मामला की घटना स्थल आमानाका क्षेत्र में आती है,इसलिए इस मामले की संपूर्ण जांच आमानाका पुलिस करेगी।