चित्रा पटेल : अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग के सावधान प्रदत्त आरक्षण के अधिकार में कटौती के विरोध में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है , वहीं गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई को लेकर आज गांधी चौक कांग्रेस भवन के सामने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने लकड़ी जलाकर चूल्हे में खाना पकाकर गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि का विरोध किया। छ ग प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने कहा सिलेंडर के दाम कम नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। आज गरीब महिलाएं सिलेंडर को दोबारा रिफिंलिग नहीं करवा पा रही हैं, जिससे दोबारा सिगड़ी जलाने को मजबूर हैं। यदि केन्द्र सरकार गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं करती है तो महिला कांग्रेस का प्रदर्शन और उग्र होता चला जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री व विधायक , महापौर पार्षद पूर्व पार्षद, पूर्व महापौर ,जिला पंचायत, युवा कांग्रेस NSUI , मोर्चा प्रकोष्ठ , त्रिस्तरीय पंचायती राज व नगरीय निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधि गण , प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नेतागण व कांग्रेसजनों के साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होकर प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं।