भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई शहर अन्दर शाराफा बाजार में स्थित पारख ज्वेलर्स में 3 करोड़ की लूट के अपराधी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने दुर्ग निवास में सम्मानित करते हुए 5 लाख राशि के इनाम की घोषणा की है।

इस अवसर पर दुर्ग रेंज के आई जी विवेकानंद सिन्हा, एसएसपी अजय यादव सहित पूरी टीम का हुआ सम्मान।
हम बता दें कि पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लूट के अपराधियों को पकड़ने का उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उन्हें गृह मंत्री द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है