रायपुर : यातायात के नियमों उलंघन करते हुए दिनांक 21.09.2019 को दोपहर 3:15 बजे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे नगर पालिक निगम रायपुर के वाहन द्वारा शंकर नगर चौक पर रेड लाइट जंप करते हुए आईटीएमएस कैमरे पर ई चालान जनरेट हुआ जिस पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मुंसिपल कारपोरेशन के नाम से नोटिस जारी किया गया जोकि तत्कालिक महापौर प्रमोद दुबे को आवंटित था जिसे यातायात पुलिस द्वारा रायपुर द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2020 को तमिल किया गया एवं 7 दिन के भीतर यातायात मुख्यालय पहुंचकर समन शुल्क राशि जमा करने हेतु निर्देशित करने पर आज दिनांक 29 जनवरी 2019 को पूर्व महापौर नगर पालिक निगम रायपुर यातायात मुख्यालय में उपस्थित होकर ₹200 ई चालान शमन शुल्क जमा किया!