धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों के संबंध में बैठक

Chhattisgarh

रायपुर : 29 जनवरी 2020 राजिम माघी पुन्नी मेला की आवश्यक तैयारियों के संबंध में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू 29 जनवरी को सबेरे 9 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में बैठक लेंगे। मेले का आयोजन माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से प्रारंभ होगी और 21 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगी। बैठक में मेला आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों को जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने कहा गया है। बैठक में कलेक्टर सह अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डालाधिकारी सहित लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, विद्युत मण्डल, पर्यटन मण्डल, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी तथा राजिम माघी पुन्नी मेला केन्द्रीय समिति के सदस्य  गिरीश बिस्सा उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *