डीजीपी अवस्थी ने आईजी, एसएसपी समेत 67 पुलिसकर्मियों को किया इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 24 जनवरी 2020। पुलिस महानिदेशक  डी एम अवस्थी ने प्रवीण सोमानी अपहरणकांड सफलता पूर्वक सुलझाने पर रायपुर आईजी  आनंद छावड़ा और एसएसपी  आरिफ़ शेख समेत 67 पुलिसकर्मियों को इन्द्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस अपहरण कांड को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सुलझाया है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा इस सफलता के लिए पुलिस को सम्मानित किया जाना हमारे बड़े ही गर्व की बात है। उनके द्वारा सम्मान किये जाने से पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जिस तरह से पुलिस की टीम काम कर रही थी उससे मुझे विश्वास था कि हम केस को जल्द सुलझा लेंगे। आज देशभर में छत्तीसगढ़ पुलिस की चर्चा हो रही है। आपके टीमवर्क ने छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम ऊंचा किया है। आप लोगों ने स्वयं अपने लिए नया मापदण्ड स्थापित किया है। इसलिए अन्य प्रकरणों में भी ऐसा ही कार्य करें।  अवस्थी ने कहा कि रायपुर एसएसपी  आरिफ शेख़ ने बहुत ही अच्छे तरीके से नेतृत्व कर केस को सुलझया। इसीका नतीजा है कि प्रदेश के बाहर से भी छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई मिल रही है। रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि हौसलाअफजाई से हमेशा मनोबल बढ़ता है। इंद्रधनुष सम्मान से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा है। इस अवसर पर ईओडब्ल्यू एसपी  सदानंद कुमार, एआईजी  राजेश अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *